Rainy weather
देहरादून समेत उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।विभाग ने देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
