उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी में जमकर बारिश हुई।चंद घंटों की बारिश से दून की नदियां मंगलवार को उफान पर आ गई। सहस्त्रधारा में जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इस दौरान नदी किनारे झोपड़ी लगाने वाले कई लोगों की झोपड़ियां बह गई। समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर लोगों ने अपनी जान बचाई। उधर रिस्पना नदी में भी जबरदस्त जलस्तर बढ़ा दिखा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।इसके अलावा प्रदेश भर में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी व तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो सात जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।बारिश ने दिन से भर से हो रही तेज गर्मी से लोगों को राहत दी।
