Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
दून अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला से यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) विभाग के काउंसलर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। स्थानीय निवासी एक महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 14 दिन पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सकों से परामर्श और दवाएं लेकर गई थी। महिला के निजी अंग में संक्रमण की बात सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार को वह फिर फॉलोअप के लिए आई। महिला जब एसटीआई परामर्शदाता के पास दवाई लेने के लिए पहुंची तो उसने कहा कि निजी अंग में संक्रमण की जांच करनी पड़ेगी। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान बिजली भी चली गई थी। उसने अंधेरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोपी कर्मचारी ने बिना ग्लव्स पहने काफी देर तक छेड़खानी की। इसके बाद उसने सही से जांचने के लिए दूसरी जगह चलने के लिए कहा। आरोपी ने महिला को अपने पीछे आने के लिए कहा। आरोप है कि वह महिला को बेसमेंट में ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता नहीं चल पा रहा था कि आरोपी उसे कहां लेकर जा रहा है।वह बेसमेंट में पहुंची तो वहां पर चारों तरफ अंधेरा था। वह उसे एक कोने की तरफ ले गया। वह क्षेत्र चारों तरफ से प्लाई से ढका हुआ था। उसने वहां ले जाकर कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद जब महिला असहज हुई तो वह चिल्लाने लगी। आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। महिला ने फोन कर अपने पति को भी मौके पर बुला लिया।
