लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। चार जून को अल्मोड़ा व पौड़ी में रैली को संबोधित करेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में होने वाली रैली से राहुल गांधी पूर्व सैनिकों को साधने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरेंगे। चार जून को अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल की रैली से राहुल गांधी चुनावी शंखनाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायकों, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव कर रणनीति पर चर्चा करने के साथ फीडबैक भी लेंगे। राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
