केदारनाथ और यमुनोत्री में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यात्रियों के पंजीकरण बंद कर दिए गए। चारधामों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के बाद सीमित संख्या में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों ने हंगामा किया लेकिन पंजीकरण न होने पर यात्रियों को मायूस लौटना पड़ा। मंगलवार दोपहर दो बजे रजिस्ट्रेशन सेंटर में पंजीकरण पर रोक लगा दी गई। इस कारण श्रद्धालुओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि रात भर लाइन में लगे रहे लेकिन बिना बताए पंजीकरण काउंटर बंद कर दिए गए, जबकि, पहले 24 घंटे पंजीकरण किए जा रहे थे। उन्होंने मांग की है कि चारधाम जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जाएं।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा यात्रा अपने चरम पर है लेकिन पिछले दो दिनों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बने अस्थायी रजिस्ट्रेशन सेंटर में दो दिनों से श्रद्धालु परेशान हैं।
