कैमल बैक क्षेत्र के घने जंगल में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जंगल में धुएं का गुबार फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। निरंकारी मिशन सेवादल संचालक सुमित कंसल ने बताया कि करीब एक दर्जन कार्यकर्ता आग बुझाने में लगे। डीएफओ अमित कंवर ने भी तेज हवा के कारण आग बुझाने में परेशानी बताई। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। देर शाम तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा
