The dead man's body. Focus on hand
पौड़ी के थलीसैंण थाना क्षेत्र के रौली गांव में एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश करने के आरोपी ने कीटनाशक पीकर जान दे दी है। पुलिस ने आरोपी का शव गांव की सरहद पर पड़ने वाले गदेरे की झांड़ियों से बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज था।थलीसैंण के थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि रौली गांव निवासी आनंद सिंह ने बीती शनिवार शाम वीरेंद्र सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की थी। इसमें वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया था। वीरेंद्र की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर आरोपी आनंद सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।सोमवार सुबह करीब 9 बजे आनंद सिंह का शव रौली गांव की सरहद पर घराट के पास गदेरे की झाडियों से बरामद हुआ। शव के पास दो शीशी बरामद हुई। एक में कीटनाशक और दूसरी में संभवत फिनाइल था।
