मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य में ऊर्जा व ईंधन बचत को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री व मंत्रीगणों के फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी करने, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे करने और वर्क फ्राम होम को अधिकतम दिन करने का निर्णय किया है।कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रभावी ईवी नीति लाने समेत सरकारी विदेश यात्राओं को भी सीमित करने का निर्णय किया है। कैबिनेट ने राज्य में स्वैच्छिक चकबंदी नीति और संशोधित होम स्टे नियमावली को भी मंजूरी दी है।सरकारी व निजी भवनों में एसी का प्रयोग सीमति करने, सरकारी विभागों में वीडियो कांफ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने के साथ सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
