देहरादून के किशन नगर में एक स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ स्कूल के पीछे स्थित कमरे किराये पर लेकर दो युवक अनैतिक कारोबार चला रहे थे। शहर के किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी का कारोबार चलने के आरोप लगाए। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस दौरान नारेबाजी और हंगामे की स्थिति भी देखने को मिली।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिसर में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में स्कूल के पीछे स्थित कमरों में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामान पाया गया और तीन युवतियां भी कमरों में मिलीं।पुलिस जांच में पता चला कि युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की हैं, जो कि आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थीं।
