People with raised fists at a demonstration in the city. Multi-ethnic group of people together on strike.
वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े चार नर्सिंग बेरोजगार और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला दूसरे दिन भी देर रात तक नीचे नहीं उतरे।मंगलवार दूसरे दिन नर्सिंग बेरोजगार सरकार के किसी प्रतिनिधि के पहुंचने का इंतजार करते रहे। जब कोई नहीं पहुंचा तो उन्होंने रोष जताया। इस बीच शाम को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पेट्रोल की बोतल खुद पर उड़ेल दी।यह दृश्य देखकर नीचे नर्सिंग बेरोजगार और पुलिस में हड़कंप मच गया। टंकी पर एक अन्य नर्सिंग बेरोजगार को हाथ में पेट्रोल लेकर घूमते देख नीचे चीख-पुकार मच कई। कई बेरोजगार चिल्लाने लगे। देर शाम को अन्य नर्सिंग बेरोजगार बाहर सड़क पर आकर धरने पर बैठ गए।इस दौरान ज्योति रौतेला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क दिया, जिससे पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।अन्य नर्सिंग बेरोजगारों ने उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। पुलिस ज्योति रौतेला को नीचे उतारने का आग्रह करते रही, लेकिन वह नहीं उतरीं।नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले बेरोजगारों का धरना मंगलवार को 159वें दिन और अनशन 24वें दिन जारी रहा।
