पंचूर गांव पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का अपने प्रदेश और मूल क्षेत्र से गहरा जुड़ाव है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सशक्त कानून व्यवस्था स्थापित की है और बुलडोजर बाबा के नाम से उनकी पहचान अब बंगाल तक पहुंच चुकी है।बृहस्पतिवार को गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त माध्यम बन चुका है। यहां जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा कार्य और मिनी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने के दौरान रास्ते में दिखाई दिए बंजर और खाली पड़े खेतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में खेती योग्य जमीन का इस तरह खाली पड़े रहना ठीक नहीं है। इन खेतों को फिर से आबाद करना होगा। कहा कि बंजर खेत अच्छे नहीं लगते। उन्होंने ग्रामीणों से खेती और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों की पहचान खेती और हरियाली से होती है, इसलिए कृषि भूमि का उपयोग होना जरूरी है।
