suicide concept. noose with shadow on dark wall background
गांव रैतपुर में एक युवक ने घर से कुछ फासले पर बने पुल पर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने देर रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की। इसमें युवक ने अपनी चोट दिखाते हुए सतपुली थानाध्यक्ष और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।शुक्रवार रात युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 12 बजे एक वीडियो पोस्ट किया गया। घर के भीतर कमरे में बना यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सतपुली पुलिस एवं थानाध्यक्ष पर मारपीट करने और थाने में रिश्तेदारों को खरी-खोटी सुनाने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर एएसपी कोटद्वार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
