मनदीप कुमार पुत्र अमर सिंह पूरे परिवार के साथ पर्यटन स्थल घूमने आया था। इसी बीच मनदीप परिवार के साथ गुप्त सहस्त्रधारा क्षेत्र स्थित टोंस नदी में नहाने लगा।तभी उसका पुत्र नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में मनदीप ने प्रयास किया। उसने पुत्र को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।कोतवाली कालसी की पुलिस को रविवार को हिमाचल प्रदेश के थाना पुरवाला से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुप्त सहस्त्रधारा स्थित नदी में डूब गया है।सूचना मिलने पर कालसी थाने के दारोगा नीरज कठैत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डूबे व्यक्ति मनदीप को उसके स्वजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर ले जा चुके थे। जहां पर चिकित्सकों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया।
