मोहब्बेवाला में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आशारोड़ी की तरफ से देहरादून आ रहा मालवाहक ट्रक मोहब्बेवाला में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे ट्रक व एक आटो पर टक्कर मारते हुए एमडीडीए के स्वागत बोर्ड को तोड़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में चालक-परिचालक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ट्रक की चपेट में आने से तीन वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।हादसा गुरुवार शाम सात बजे हुआ। एक मालवाक ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की तरफ आ रहा था। मोहब्बेवाला में ढलान पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद ट्रक एमडीडीए के साइन बोर्ड को टक्क्र मारी जोकि टूटकर सड़क पर गिर गया।ट्रक पेड़ से इतनी तेजी से टकराया कि चालक नसीम व परिचालक शाकिब घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रक, एक आटो व दो स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस् हो गए। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई वाहन चालक नहीं आया। ट्रक में भरे पेंट के डिब्बे भी सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सामान्य किया।

