केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से टिहरी जनपद के मदन नेगी में नए केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति प्रदान की गई है, जो सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ होगा। पुष्कर सिंह धामी ने मदन नेगी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से मदन नेगी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे क्षेत्र के शैक्षिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और अभिभावकों को भी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं।

