Supply of emergency items like LPG during lockdown in city. Near a gas godown, two delivery persons are engaged in unloading LPG gas cylinders from a lorry (semi-truck). Another person in uniform is putting those gas cylinders in a small delivery van used to deliver them to consumers. Photo taken in Kolkata on 04/09/2020, 16th day of pan India lockdown.
ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलु गैस बुकिंग के समय में परिवर्तन की व्यवस्था 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। वहीं, गैस बुकिंग के समय में परिवर्तन के संबंध में एजेंसी संचालक भी इंकार करते रहे, जबकि कई उपभोक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की बुकिंग 45 से घटाकर 25 दिन किए जाने का बात एजेंसी कर्मियों से करते रहे। वहीं, देर शाम अधिकारियों की ओर से पूर्व व्यवस्था लागू रहने की बात कही गई। ऐसे में पहले की तरह ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता सिलिंडर डिलवरी के 45 दिन और शहरी उपभोक्ता 25 दिनों के बाद अपनी बुकिंग करा सकेंगे।मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर बुकिंग 45 से घटाकर 25 दिन किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन धरातल पर इसका कहीं असर दिखाई नहीं दिया। अधिकांश एजेंसी प्रबंधन और उपभोक्ताओं ने इससे अनभिज्ञता जताई। उपभोक्ता पहले की तरह ही बुकिंग कराते रहे, जबकि एजेंसी प्रबंधन भी ऐसी किसी सूचना से इंकार करते रहे।

