कमला पैलेस चौक पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। गुरुवार देर रात्रि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि कमला पैलेस के पास एक ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

