Black woman in handcuffs
एक शिक्षण संस्थान की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया है।सोमवार को छात्रा के स्वजन उसे लेकर भगवानपुर कोतवाली पहुंचे।स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन युवकों ने दो दिन पहले छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।साथ ही, यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य छात्र ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में स्वजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तीन युवकों और एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी नवनीत भुल्लन ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने इस मामले में दानिश निवासी छिदबाना सहारनपुर, शोयब और अमन निवासी भगवानपुर व आजम निवासी मंगलौर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

