गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम और गैस एजेंसी पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोनों जगहों से सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दी। देर शाम अपर जिलाधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।नई व्यवस्था के अनुसार, अब गैस एजेंसी के गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। यदि ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता अपनी गैस बुक नहीं कर पा रहा तो वह एजेंसी पर आकर बुक करा सकता है लेकिन रसोई गैस की सिर्फ होम डिलीवरी ही की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि गैस के गोदामों पर लग रही लाइनों की वजह से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

