यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस चलाते समय चालकों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। निगम मुख्यालय की ओर से सभी डिपो और संचालन इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बस संचालन के दौरान चालक किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।यदि कोई चालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ ही 5000 रुपये जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।परिवहन निगम के ग्रामीण डिपो के सहायक प्रबंधक प्रतीक जैन की ओर से प्रवर्तन टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर बसों का निरीक्षण करें और यदि कोई चालक मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

