देहरादून जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों के विशेषज्ञ चिकित्सक बुधवार को ऑन कॉल रहेंगे। उनके शहर से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। आपात स्थिति में उन्हें किसी भी समय बुलाया जा सकता है।कल जिलेभर में होली खेली जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य इमरजेंसी के दौरान लोगों को परेशान न होना पड़े इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, प्रेमनगर उप जिला चिकित्सालय और सभी पीएचसी व सीएचसी की सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा की ओर से चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
इमरजेंसी सेवाओं के नंबर
- सभी इमरजेंसी सेवाएं – 112
- पुलिस कंट्रोल रूम – 112फायर ब्रिगेड – 101
- एंबुलेंस – 108
- विजिलेंस – 1064
- साइबर हेल्पलाइन – 1930
- महिला हेल्पलाइन – 1090
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

