होली के चलते पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर शहर में विवाद का मामला सामने आया है। चकराता रोड पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई।पुलिस के अनुसार बीते दिन चकराता रोड पर दीपक पुत्र जगमेर सिंह अपने दोस्त अक्षय के साथ था। इसी दौरान उसका मन आनंद पुत्र शम्मी आनंद निवासी 145 लूनिया मोहल्ला से पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

