रायपुर क्षेत्र स्थित मालदेवता के पास शेरकी गांव में रविवार रात सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया।हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और स्वजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु रविवार शाम 8:45 बजे अपने घर के पास पैदल जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया।गंभीर चोटों के कारण शिवांशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।गुस्साए लोगों ने शिवांशु के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने स्वजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात जाम खुल सका।पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

