मातावाला बाग स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। चश्मदीदों के मुताबिक गोदाम के ऊपर जब आग की लपटें दिखाई दीं तक घटना का पता चला। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आग को बुझाना शुरू किया।दमकल की टीम को गोदाम तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। कई घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

