प्रदेश में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पहली बार मंडल स्तर तक प्रशिक्षण अभियान चलाएगी। 304 मंडलों में सात विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दलों से भाजपा में आने वालों का भी विशेष वर्ग लगेगा, जिसमें उन्हें संगठन की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इस बार आक्रामक रणनीति के साथ तैयारी शुरू कर दी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू गया है, जिसके तहत पहली बार भाजपा ने मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शुरू किया है। इस स्तर पर बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, वैचारिक अधिष्ठान समेत सात विषयों प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक रात्रि प्रवास भी शामिल है।भाजपा ने दूसरे दलों के नेता, कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने की भी खास रणनीति बनाई है। साथ ही ये भी तय किया गया है कि दूसरे दलों से पूर्व में या अब आए हुए नेता-कार्यकर्ता के लिए अलग से प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा।

