निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल ने विधायक उमेश शर्मा काऊ व उनके समर्थकों के विरुद्ध गाली-गलौच, मारपीट व गोली मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। देहरादून के नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। हमले में निदेशक के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं।निदेशक ने मीडिया को बताया कि रायपुर ब्लॉक के अस्थल प्राथमिक स्कूल के नाम परिवर्तन को लेकर विधायक और समर्थक आए थे। उन्हें बता दिया था कि शासन स्तर पर प्रस्ताव गया हुआ है। इसी को लेकर हाथापाई की गई विधायक भी वहीं हल्ला कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी उनकी ओर से शिकायत दी जा रही है।बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

