दून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए जबरदस्त उत्साह के साथ रिकार्ड 80 प्रतिशत वोट पड़े। जहां 3,735 मतदाताओं में से 2,917 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। पिछले साल 2,776 वोट आए थे।शाम पांच बजे अध्यक्ष और सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए 47 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। मतदान प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे शुरू हुई थी, जो जोश और गहमागहमी से लबरेज रही।मतदान प्रतिशत बढ़ने की वजह सीधे तौर पर चैंबर निर्माण का मुद्दा रहा। मतदान के दौरान भी चैंबर निर्माण के पक्ष में कुछ अधिवक्ताओं के समूह नारे लगाते रहे।चुनाव अधिकारी एसएस मेहरा ने बताया कि मतों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी। शाम पांच बजे तक नई कार्यकारिणी के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। शनिवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

