People with raised fists at a demonstration in the city. Multi-ethnic group of people together on strike.
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के चरणबद्ध आंदोलन के दो चरण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद परिषद की आनलाइन आपातकालीन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें आंदोलन को और व्यापक बनाने व आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिषद ने आगामी सात अप्रैल को विशाल रैली निकालकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया।बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने प्रथम व द्वितीय चरण में प्रदेश के सभी 13 जनपदों, स्वतंत्र शाखाओं और घटक संगठनों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ने आंदोलन को प्रदेशव्यापी मजबूती प्रदान की है और अब यह निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है। बैठक में अवगत कराया गया कि परिषद, अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति का संस्थापक एवं प्रमुख घटक संगठन है।

