केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को उत्तराखंड दौरे पर विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के साथ राजनीतिक स्थायित्व को लेकर भी संदेश देंगे।धामी सरकार के चार वर्ष यूं तो 23 मार्च को पूरे होंगे, लेकिन इस उपलक्ष्य में 16 दिन पहले ही हरिद्वार में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शाह की हरिद्वार में गर्जना के साथ यह संशय भी दूर हो जाएगा कि मुख्यमंत्री धामी ही चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे।शाह के दौरे को भाजपा के चुनावी शंखनाद के साथ धामी सरकार को मजबूती देने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्तराखंड का रुख कर सकते हैं।

