सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास योजनाओं की जानकारी लेकर यह रथ हर विधानसभा तक पहुंचेगा। कोर कमेटी की बैठक में वर्ष 2022 के चुनाव में हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य भी रखा गया।कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि हर विधानसभा में एक से चार तक कार्यक्रम होंगे। इनमें भाजपा सरकार की उपलब्धियों का विकास रथ लेकर पहुंचेगी। केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा संबंधित विधानसभा में हुए विकास कार्यों को भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच में पहुंचाया जाएगा।हर विधानसभा के किसी एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद में से कोई शामिल होगा। जरूरत के हिसाब से केंद्रीय मंत्रियों को भी इनमें से किसी विधानसभा विशेष में बुलाया जा सकता है। प्रदेश भाजपा का मंडल स्तर का कार्यक्रम आठ से 14 अप्रैल के बीच होना है, जिसकी तैयारियों के मद्देनजर 17 फरवरी को संगठन की कार्यशाला होगी।

