देहरादून में हुए कुख्यात विक्रम हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने आज बनारस से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इसमें बागबेड़ा का विशाल और जुगसलाई आशुतोष बताया जा रहा है। एक अन्य की तलाश के लिए नोएडा समेत अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।शहर के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर गैंगस्टर विक्रम पर हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से मिनटों में ओझल हो गए थे। वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान अपना चेहरा तक नहीं ढका था। बाइक चलाने वाला हमलावरों का साथी तो हेलमेट पहने है लेकिन पीछे बैठे दोनों शूटरों का चेहरा खुला है।

