उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं, जिससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी भी आई है। राज्य के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली और बादल छाए रहे। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जबकि, 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं।दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे, साथ ही हल्की हवा चलने से पारे में भी गिरावट रही और शाम को ठिठुरन बढ़ गई। दून में ही अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, हालांकि, अब भी पारा सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

