प्रसिद्ध शीतकालीन खेल केंद्र औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप व विंटर कार्निवल 16 फरवरी तक चलने वाली चैंपियनशिप का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और विंटर गेम्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में सेना, आइटीबीपी व सीआरपीएफ समेत देश के विभिन्न राज्यों से 17 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। विंटर कार्निवल के आयोजन इस चैंपियनशिप को और भव्य बना दिया है।उत्तराखंड के स्कीइंग कोच विकेश डिमरी ने बताया कि उत्तराखंड से 35 खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी, टीम मैनेजर व कोच औली पहुंच चुके हैं।हालांकि, इस बार प्रकृति ने थोड़ी चुनौती पेश की है। कम बर्फबारी के चलते आयोजकों ने रणनीति में बदलाव कर स्की माउंट्रेनिंग की स्पर्धाएं दस नंबर टावर के पास स्थित पुराने स्लोप में कराने का निर्णय लिया है।

