बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 12 पदों पर कुल 54 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। नाम वापसी शुक्रवार को की जा सकेगी। इस बार भी चुनाव मैदान में नए-पुराने चेहरे हैं। इनमें 10 बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल भी शामिल हैं। जबकि, छह बार सचिव व एक बार अध्यक्ष रहे अनिल कुकरेती (चीनी) और पिछली बार के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू भी अध्यक्ष पद पर ताल ठोक रहे हैं।अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ता मैदान में हैं। सबसे अधिक 10 अधिवक्ताओं ने थ्री प्लस पर नामांकन किए हैं। नए-पुराने मुद्दों पर इस बार भी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। एक महीने पहले ही यहां पर तीन पदों के लिए उपचुनाव भी हुए थे। उस वक्त भी बड़े दिग्गजों ने चुनाव लड़ा था।
अध्यक्ष : अनिल कुकरेती (चीनी), राजीव शर्मा ,हरीश चंद्र डोभाल, मनमोहन कंडवाल,
– सचिव : अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, रविंद्र कुमार चौहान, प्रकाश टी पाल
– संयुक्त सचिव : अनिल सिंह बिष्ट, राकेश थपलियाल, सुदीप कुमार कंडवाल ,अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी,
– कोषाध्यक्ष : ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला
– उपाध्यक्ष : अमित डंगवाल, राहुल अमोली, विरेंद्र सिंह खुराना, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर
– उपाध्यक्ष (महिला) : अल्पना जदली, लता राणा
– लाइब्रेरियन : अनुज शर्मा, सुभाष परमार, आरएस भारती
सदस्य
– 10 प्लस : दीपक कुमार त्यागी, सुयष कुकरेती
– 07 प्लस : अजय कुमार, अनिल कुमार, आरती, नरवेश चौधरी, अरुण कुमार, हजरा बानो
– 05 प्लस : आविष्कार सिंह रावत, रमन शर्मा, सार्थक गुप्ता, शांति प्रसाद
– 03 प्लस : आशुतोष सिंह गुसाईं, अतिश पाल, प्रदीप उनियाल, राजपाल सिंह नेगी, सिद्धार्थ थपलियाल, सुनील ध्यानी, ईशान भट्ट, जॉयदीप सिंह उप्पल, ज्योति वासुदेवा, मयंक वर्मा
– 03 प्लस (महिला) : जुगनू रानी, रेहाना परवीन

