देहरादून में दिसंबर में आमतौर पर दो से चार मिमी वर्षा होती है। हालांकि, पिछले छह वर्ष में यह पहली बार हुआ है कि यहां करीब पूरे माह वर्षा नहीं हुई। हालांकि, बीते दो दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और धुंध का प्रकोप है। बुधवार को पारे में 24 घंटे के भीतर छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और शीत दिवस की स्थिति रही।अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही हैें। उत्तर भारत में भीषण कोहरे के प्रकोप से देहरादून आने वाली दो हवाई सेवाएं रद कर दी गईं और दो उड़ानें देरी से पहुंचीं। ट्रेनों का समय भी प्रभावित चल रहा है। पिछले सात साल में यह सबसे सूखा रहा है दिसंबर ।

