Woan hand with knife against man
त्रिपुरा के छात्र इंजेल चकमा पर हमला कर नेपाल फरार हुए आरोपित यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एक और टीम भेज दी है। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए एक टीम पहले ही नेपाल भेजी जा चुकी है, लेकिन मामला दूसरे देश का होना के चलते समन्वय बनाने में परेशानी सामने आ रही है। ऐसे में थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट को टीम सहित नेपाल भेजा गया है।वहीं दूसरी ओर नार्थ ईष्ट छात्र संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश बारवा ने रविवार को थानाध्यक्ष से मुलाकात की और फरार चल रहे आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। छात्र की हत्या करने वाले पांच हमलावरों को पुलिस पहले से ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि छठा आरोपित घटना के बाद नेपाल फरार हो गया था।

