foggy rural asphalt highway perspective with white line, misty road, Road with traffic and heavy fog, bad weather driving
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।साथ ही देहरादून हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों के साथ ही नैनीताल, चंपावत, और पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनने की भी संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मंगलवार को मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत हैं।उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना जताई गई है। राज्य के शेष जनपदों में मंगलवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

