अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को परिवहन विभाग मुफ्त में सिखाएगा ड्राइविंग,परिवहन विभाग ने सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इसका विस्तार ओबीसी वर्ग तक करने का निर्णय लिया है। झाझरा स्थित आइडीटीआर में मारुति कंपनी के सहयोग से यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यहां हल्के वाहन श्रेणी में टैक्सी, मैक्सी और कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि भारी वाहन श्रेणी में मिनी बस और ट्रक चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।आरटीओ प्रवर्तन डा अनीता चमोला के अनुसार, एससी एवं एसटी वर्ग के साथ ही ओबीसी वर्ग को भी ड्राइविंग प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। परिवहन विभाग का मुख्य उद्देशीय कमजोर परिवार की आर्थिकी को मजबूत करना है।

