
प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय सीधी भर्ती का राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध किया है। शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर मिले राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्युली ने कहा कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों को इस तरह की नियमावली कतई मंजूर नहीं है। जिससे हजारों शिक्षकों का अहित हो रहा है। शिक्षक पिछले कई वर्षों से पदोन्नति की आस लगाए हैं। उनकी पदोन्नति न कर उन्हें जहां एक ही पद से सेवानिवृत्त किया जा रहा है। वहीं, पदोन्नति के पदों को विभागीय सीधी भर्ती से भरा जा रहा है।संगठन ने कैबिनेट फैसले के बाद विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिलकर नाराजगी जताई। संगठन ने कहा कि पदोन्नति के पदों पर विभागीय सीधी भर्ती हजारों शिक्षकों के साथ अन्याय है।