
देर रात से हो रही तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। रविवार को गंगा चेतावनी रेखा 339.50 के करीब 338.97 मीटर पर बह रही थी। शुक्रवार अलसुबह शुरू हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया, जो सुबह 11 बजे बढ़कर चेतावनी रेखा 293 मीटर के पास 292.90 पर पहुंच गया। प्रशासन ने गंगा घाट खाली करा दिए गए। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया। बाढ़ राहत चौकियां और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश का प्रशासन अलर्ट पर हैं। जलस्तर पर पल-पल रखी जा रही है।