
Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
कनखल थाना क्षेत्र में अधिवक्ता से संत बने बाबा को पुलिस ने साध्वी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार वर्मा व पीड़िता साध्वी कनखल के एक आश्रम में रह रहे थे। आश्रम के ट्रस्ट में साध्वी के अध्यक्ष बनने के बाद अशोक महासचिव बनाया। तब से वह आश्रम में ही रहने लगा। यहां दोनों में और नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद आश्रम पर अपना स्वामित्व बनाने की कोशिश में लग गया। ये बात साध्वी को नागवार गुजरी। तब वर्ष 2022 में स्वामी नित्यानंद की पहली पुण्यतिथि पर साध्वी ने सबके बीच आरोपी को बेइज्जत कर महासचिव छीन लिया। दोबारा आश्रम आने की कोशिश करने पर उसे साफ मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने साध्वी के साथ बनी अश्लील वीडियो व मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।आरोपी अशोक कुमार वर्मा पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। संसार से मोह माया भंग होने पर उसने सब कुछ छोड़कर साधु संतों की सेवा में खुद को लगा दिया। हरिद्वार आने पर उसकी मुलाकात साध्वी से हुई। आरोपी 10 वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर चुका है।