देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि यदि शुक्रवार को नमाज अदा करने दी गई तो फिर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। जरूरत पड़ने पर बाजार बंद भी कराएंगे। प्रशासन उनके लिए धारा 163 लगाने की बात कह रहा है तो यह नमाजियों के लिए भी होनी चाहिए।काली कमली धर्मशाला में देर शाम को पत्रकारों से वार्ता करते हुए देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि बृहस्पतिवार को जो घटना उत्तरकाशी में घटी, उसका असर सिर्फ राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में होगा। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार को नमाज अदा करने दी गई तो वह आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। इसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी है।
ताजा न्यूज़
February 23, 2026

