उत्तराखंड में मानसून कुछ कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम के इसी प्रकार से रहने की संभावना बनी हुई है।वहीं मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल है।कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

