केदारनाथ पैदल मार्ग पर 31 जुलाई की रात आई आपदा बाद से विभिन्न स्थानों के साथ धाम में फंसे व रुके यात्रियों और स्थानीय लोगों के रेस्क्यू में भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर व चिनूक ने अहम भूमिका निभाई है।भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से रेस्क्यू पूरा कर दिल्ली लौट गया है। रविवार को एमआई-17 ने दो शटल में धाम से 78 लोगों का रेस्क्यू किया, जिसमें 13 लोग गंभीर बीमार थे।रविवार को एमआई-17 ने चारधाम हेलिपैड से केदारनाथ के लिए दो शटल कीं और 78 यात्री व स्थानीय लोगों को वापस लाया। इन लोगों में 13 बीमार भी थे, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।

