मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।धामी आज अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इसे साथ ही सीएम ने प्रभावित व्यक्तिओं से भी बात भी की ,इसके बाद सीएम धामी ने जीएमवीएन अतिथि गृह में स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि हर यात्री और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा को दोबारा शुरू करने में स्थानीय लोगों का सहयोग लेने के दिए निर्देश दिए।सीएम धामी ने कहा कि हेलीसेवा के माध्यम से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यात्रा शुरू करने के लिए किए जाने वाले कार्यों में भी स्थानीय लोगों से सुझाव एवं सहयोग की भी अपील की।

