प्रदेशभर में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।देहरादून जनपद मे शनिवार को पूरे दिन वर्षा नहीं हुई। जिससे तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार एवं सोमवार को कुमाऊं मंडल के तीन जनपदों में मध्यम से तेज वर्षा के एक से अधिक दौर होने की संभावना है।देहरादून के आइसीबीटी, कारगी, बंजारावाला, घंटाघर, चकराता, गढ़ीकैंट, प्रेमनगर, राजपुर रोड, जाखन आदि क्षेत्र में रात आठ से करीब आठ घंटे मूसलधार वर्षा होने से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ।