उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके लिए छात्रसंघ संविधान में बदलाव किया जाएगा। कुलपतियों को इसमें संशोधन के निर्देश दिए गए हैं जबकि छात्र संघ के दो पदों पर मेधावी छात्र-छात्राओं को नामित किया जाएगा।उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लगभग 65 प्रतिशत से अधिक बालिकाएं हैं। छात्र-संघ चुनाव में छात्राओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने के लिए यह कदम उठाया गया है। छात्र संघ पदाधिकारियों के कुल पदों में से तीन पद एक साल बालिकाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। जबकि तीन पद अगले साल आरक्षित रहेंगे।

