प्रदेशभर में का दौर कुछ धीमा पड़ गया है। पिछले 12 घंटे से प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। शनिवार तड़के देहरादून के कुछ क्षेत्रों में एक दौर तेज वर्षा का हुआ।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं एक-दो दौर के हो सकते हैं। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।जबकि, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी जपपदों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में उमस परेशान कर सकती है।

