मौसम विभाग की ओर से सोमवार को दून समेत छह जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून पौड़ी हरिद्वार नैनीताल चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

