उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है। देहरादून में दिन का पारा लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहने की आशंका है।वहीं, न्यूनतम तापमान आल टाइम हाई पहुंच गया है। दून में बुधवार देर रात कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ीं, लेकिन वर्षा की बूंदें धरती पर गिरते ही सूख गईं। गुरुवार को दिनभर चटख धूप खिली और भीषण गर्मी ने हलकान किया।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहने की आशंका है।शनिवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने से पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने की उम्मीद है।

